नरहरपुर: युवक की बेरहमी से हत्या, गांव में फैली सनसनी

0

 

🩸 नरहरपुर: युवक की बेरहमी से हत्या, गांव में फैली सनसनी 



             

           संवाददाता डा.बलराम सिंह साहू सरोना 

कांकेर। नरहरपुर थाना क्षेत्र का ग्राम किलेपार रविवार की सुबह दहशत में डूब गया, जब एक मजदूर का शव घर के पास खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान संतु राम देशमुख (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बालोद जिले के अंडा गांव का रहने वाला था और बीते एक साल से अपने जीजा हेमचंद वर्मा के घर रहकर मजदूरी कर रहा था।

सुबह ग्रामीणों की नजर जब घर के पास पड़े शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए, शरीर पर चोट के गहरे निशान थे, और ऊपर से केले के पत्ते और बोरे से शव को ढका गया था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नरहरपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या बेहद बेरहमी और साजिश के तहत की गई है। घटनास्थल से कई संदिग्ध निशान और साक्ष्य मिले हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक संतु राम शांत, मिलनसार और मेहनती व्यक्ति था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या "सुनियोजित और क्रूर" प्रतीत होती है। शव को ढकने का तरीका यह संकेत देता है कि आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश में थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि "अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।"

इस निर्मम हत्या ने किलेपार गांव की शांति को झकझोर दिया है। लोग अब भी उस भयावह दृश्य को भूल नहीं पा रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

🔴 हत्या की यह वारदात कांकेर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि "दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !