जिनियस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर ‘जायके का सफर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
बच्चों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन, झूला–मनोरंजन सुविधाओं का जमकर लिया आनंद
उत्तम साहू
नगरी। नगर के प्रतिष्ठित जिनियस पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर “जायके का सफर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए और अतिथियों व पालकों को परोसे। बच्चों के इस हुनर को देखकर उपस्थित हर व्यक्ति और अतिथियों ने उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, फिसलपट्टी सहित कई आकर्षक खेल सामग्री की व्यवस्था की गई थी, जिसमें नन्हे-मुन्नों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छात्र–छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावक भी इन यादगार पलों के साक्षी बने।
बता दें कि जिनियस पब्लिक स्कूल न सिर्फ पढ़ाई के लिए बल्कि सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों के लिए भी जाना जाता है। स्कूल में प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, ईलेवन फंक्शन सहित कई पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाए जाते हैं। इससे बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ नेतृत्व, सहभागिता और आत्मविश्वास का विकास होता है।
विद्यालय के संचालक मोहन सोनी ने बताया कि स्कूल संचालित करने का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक लाभ अर्जित करना नहीं है। उन्होंने कहा “हमारी प्राथमिकता है कि इस आदिवासी अंचल के बच्चे हर प्रतिभा में निपुण हों। वे पढ़ाई, कला, खेल और संस्कृति जैसे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर न केवल नगरी अंचल बल्कि धमतरी जिले का नाम रोशन करें। यही हमारे शिक्षण संस्थान का मूल उद्देश्य है।”
कार्यक्रम में जिनियस संस्थान के वरिष्ठ संतोष अगलावे जी नगर के गणमान्य, एवं वरिष्ठ नागरिक रामप्रसाद तिवारी जी नगरपंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा BEO कलीराम साहू, नगर के सभी पत्रकार बंधु पालकगण, स्कूल के प्राचार्य तथा शिक्षक–शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘जायके के सफर’ आयोजन का भरपूर लुत्फ उठाया।





