मजदूर पर हंसिया से हमला करने वाला नाबालिग आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

0


मजदूर पर हंसिया से हमला करने वाला नाबालिग आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किशोर न्यायालय में किया गया प्रस्तुत



                उत्तम साहू धमतरी, 13 नवम्बर 2025।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मजदूर पर हसिया से हमला करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग आरोपी) को त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया है।


घटना 12 नवम्बर की दोपहर करीब 2:15 बजे की है, जब श्यामतराई सब्जी मंडी में मजदूरी करने वाला आशुतोष यादव उर्फ आशीष यादव अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बासपारा सुलभ शौचालय के पास आरोपी बालक ने उसे रोककर “उत्तम निर्मलकर (सब्जी ठेला वाला)” से मजदूरी का पैसा मांगने पर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की, फिर कमर में छिपा रखे लोहे के हसिया से हमला कर दिया।


हमले में पीड़ित आशुतोष यादव को सिर, पीठ और बाएं हाथ की कोहनी पर चोटें आईं, साथ ही दाहिने अंगूठे पर गहरा घाव हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।


प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 306/2025 धारा 296, 118(1) भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की जानकारी के आधार पर फरार नाबालिग आरोपी को तलाश कर अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने संवेदना कक्ष के माध्यम से विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार की और आरोपी को किशोर न्यायालय बोर्ड धमतरी में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !