चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0

 

चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

 


सूरजपुर। प्रतापपुर क्षेत्र में मासूम बच्ची से दरिंदगी की वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। घर के बाहर खेल रही बच्ची को चॉकलेट देने का बहाना बनाकर युवक रोशन टोप्पो (21 वर्ष) अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया।  

घटना के बाद पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बच्ची फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।  


स्थानीय लोगों को जब बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, तो वे मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलते ही आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोशन टोप्पो मूलतः जगन्नाथपुर का निवासी है और प्रतापपुर क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।  


थाना प्रभारी अमित कौशिक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !