10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर स्थानीय अवकाश
उत्तम साहू
धमतरी, 10 दिसंबर 2025। धमतरी जिले में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए अब 10 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस के रूप में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सम्पूर्ण जिले में लागू होगा, किंतु बैंक और कोषालय खुलेंगे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पिछले माह ही इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया था। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

