धान बीज “दुर्गा 120” बना किसानों की पहली पसंद

0

 धान बीज “दुर्गा 120” बना किसानों की पहली पसंद

सेमरा (नगरी) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ किसान सम्मेलन


उत्तम साहू 

नगरी। पाटूरु एग्री बायोटेक प्रा. लि. हैदराबाद द्वारा ग्राम सेमरा (नगरी) के साहू सदन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से लगभग 65 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सम्मेलन में कंपनी के उत्कृष्ट एवं लोकप्रिय उत्पाद धान बीज “दुर्गा 120” के बारे में विस्तृत जानकारी एरिया सेल्स मैनेजर श्री चंद्रहास देवांगन द्वारा दी गई। उच्च उत्पादकता, रोग प्रतिरोधक क्षमता व बेहतर अनाज गुणवत्ता के कारण यह किस्म किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है।


कार्यक्रम में बेहतर उत्पादन देने वाले किसानों श्री बलिराम साहू, श्री तिलकराम साहू एवं श्री नंदा देवांगन को साल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।


इसके अलावा कार्यक्रम में श्री गिरधारी लाल देवांगन (परमेश्वरी ट्रेडर्स सिहावा), श्री रूपसिंह साहू (छ.ग. कृषि केंद्र सिहावा), श्री मोरध्वज साहू (कर्मा कृषि केंद्र सेमरा), श्री कुलदीप देवांगन (राम कुलदीप कृषि केंद्र सेमरा), श्री योगेश साहू (जगन्नाथ ट्रेडर्स सेमरा), श्री राहुल देवांगन एवं श्री ईश्वर देवांगन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


कार्यक्रम के समापन पर श्री चंद्रहास देवांगन ने सभी किसान भाइयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !