सिहावा क्षेत्र के 15 धान खरीदी केन्द्रों में कांग्रेस के निगरानी समितियों का गठन...देखें सूची
विधायक अंबिका मरकाम ने जारी किया आदेश
उत्तम साहू
धमतरी/सिहावा, 6 दिसम्बर। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केन्द्रों में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इस आशय का पत्र क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने जारी किया है।
प्रदेश शासन द्वारा 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ की गई है। इसी सिलसिले में नगरी ब्लॉक तथा कुंडेल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 15 धान खरीदी केन्द्रों के लिए समिति संयोजक व सदस्यों की सूची घोषित की गई है। ये समितियाँ समय-समय पर केन्द्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था, तौल, भुगतान तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का परीक्षण करेंगी।
विधायक मरकाम ने निर्देशित किया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएँ और अनियमितता पाए जाने पर तत्काल संबंधित विभाग को अवगत कराएँ।
गठित समितियों की प्रमुख सूची
नगरी खरीदी केन्द्र: राघवेन्द्र वर्मा, प्रेमण स्वर्णबेर, शेष नारायण देव आदि,फरसिया: लेखराम साहू, कुमार साहू, खिजन कश्यप
सांकरा: बेलरबाहरा: रिसगांव: सिहावा: सेमरा, डोंगरडूला, गट्टासिल्ली, दुगली, सलोनी, माकरदोंना, बजारकुर्रीडीही, केरेगांव, सियारीनाला,सहित सभी 15 केन्द्रों में समितियाँ गठित की गई हैं।
विधायक मरकाम ने विश्वास व्यक्त किया है कि समितियों के गठन से खरीदी व्यवस्था बेहतर होगी और किसानों को लाभांश प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आएगी।


