कुपोषण मुक्त नगरी अभियान का शुभारंभ, 2000 बच्चों को एक साथ स्वर्ण प्राशन

0

 

कुपोषण मुक्त नगरी अभियान का शुभारंभ, 2000 बच्चों को एक साथ स्वर्ण प्राशन

ग्राम सांकरा में 8 दिसंबर से कुपोषण मुक्त नगरी अभियान आयोजित 



उत्तम साहू 

धमतरी, 7 दिसंबर 2025/ कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशन में संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुष कार्यालय धमतरी द्वारा 8 दिसंबर से कुपोषण मुक्त नगरी अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभियान का मुख्य कार्यक्रम विकासखंड नगरी के सांकरा ग्राम में आयोजित होगा, जहाँ 2000 बच्चों को एक साथ स्वर्ण प्राशन कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान का उद्देश्य विकासखंड नगरी को पूर्णतः कुपोषण मुक्त बनाना है। इसके लिए आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के बीच अंतर-विभागीय समन्वय से संयुक्त कार्य योजना तैयार की गई है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 1200 मध्यम कुपोषित तथा 200 गंभीर कुपोषित बच्चों का प्रति माह दो बार आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इन बच्चों को नियमित रूप से स्वर्ण प्राशन उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनके स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
आयुष विभाग ने अपने उच्च संस्थानों में बच्चों के लिए पंचकर्म उपचार की विशेष सुविधा भी शुरू की है, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

इसी के साथ आज से आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित सभी संस्थानों में कुपोषित एवं गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के बच्चों को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य बच्चों के लिए यह सेवा मात्र 20 रुपये में दी जाएगी।

आयुष विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आयुष संस्थान में जाकर बच्चों का पंजीयन कराएं और उन्हें स्वर्ण प्राशन अवश्य दिलाएं, ताकि बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !