सिन्हा कलार समाज के वार्षिक युवक–युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री टंकराम वर्मा

0

 सिन्हा कलार समाज के वार्षिक युवक–युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री टंकराम वर्मा

सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा


उत्तम साहू 

धमतरी, 7 दिसंबर 2025/. धमतरी में सिन्हा कलार समाज द्वारा वार्षिक युवक–युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज तेजी से प्रगति कर रहा है, विशेषकर समाज की बेटियां शिक्षा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार, नैतिक मूल्य और धार्मिक ज्ञान देना आज की आवश्यकता है।

मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमि एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिससे समाजिक गतिविधियों को सशक्त दिशा मिल रही है।

 इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने सिन्हा कलार समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत “मोर भाखा हे हे…” प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिन्हा ने समाज को आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, नशे से दूर रहने और नियमित योग अपनाने की सलाह दी। साथ ही सामाजिक अनुशासन को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।

महापौर श्री रामू रोहरा ने समाज द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए अर्जुनी चौक का नाम ‘भगवान सहस्त्रबाहु चौक’ करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सामाजिक भवन से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा भी की।

समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री युवराज सिंह ने सम्मेलन को सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय और धन की बचत के साथ समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि समाज के कई लोग शासकीय सेवा और राजनीति में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही सामाजिक भूमि विवाद के त्वरित निराकरण के लिए आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए युवक–युवतियों ने अपना एवं अपने परिवार का परिचय दिया। इस अवसर पर कुलदीप सिन्हा द्वारा लिखित दो पुस्तकों “कुके कोयली बाग मा” और “सब्र का फल” का विमोचन भी किया गया।समाज प्रमुखों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !