रंगोले मे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संपन्न

0

रंगोले मे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संपन्न 



        पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट 

पाली/नुनेरा। ग्राम पंचायत रंगोले के प्राथमिक शाला परिसर में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नव साक्षर महापरीक्षा उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर प्रमाणित दर्जा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का हिस्सा है।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रंगोले के सरपंच शिवकुमार मरावी, उपसरपंच संजय कंवर और भूतपूर्व उपसरपंच चंद्रपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस महाअभियान की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, परिणामस्वरूप लक्ष्य के अनुरूप अच्छी संख्या में नव साक्षर परीक्षा देने पहुंचे, जिनमें 27 वर्षीय रामिन बाई सबसे कम तथा 65 वर्षीय पंचकुंवर सबसे अधिक उम्र की परीक्षार्थी रहीं।


परीक्षा केंद्र पर संकुल प्राचार्य आर.पी. लहरे और संकुल समन्वयक अशोक भारद्वाज ने निरीक्षण करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ली जा रही यह महापरीक्षा नव साक्षरों के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त करने का आधार बनेगी, जिससे वे स्वयं को पढ़ा-लिखा नागरिक कह सकेंगे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले के वरिष्ठ शिक्षक सुबन सिंह पैकरा, केंद्र अध्यक्ष विजय कुमार सिंह तंवर, अतिथि शिक्षिका अनु लता कंवर, शिक्षक विजय देवगन, संतलाल यादव तथा अंशकालिक सफाई कर्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय शिक्षकों और ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे साक्षरता अभियान गांवों में जागरूकता बढ़ाकर सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम साबित होंगे।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !