जंगल में मिली सिर कटी लाश, क्षेत्र में दहशत; तीन दिन से लापता युवक की हुई पहचान

0


जंगल में मिली सिर कटी लाश, क्षेत्र में दहशत; तीन दिन से लापता युवक की हुई पहचान



कोंडागांव। विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभरी के घने जंगलों में मंगलवार सुबह एक सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने जब शव को देखा, तो तत्काल इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

खबर मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान गोविंदपुर निवासी लछिदर पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, पर कोई पता नहीं चला।

लछिदर के गायब होने की रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी। अब जंगल में उसकी सिर कटी लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

इलाके में फैली दहशत के बीच पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है—लापता होने से लेकर हत्या की संभावित वजहों तक। फिलहाल, सिर की बरामदगी और घटनास्थल की बारीकी से जांच पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !