होटल के कमरे में मिली प्रेमिका की लाश, शादीशुदा प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

होटल के कमरे में मिली प्रेमिका की लाश, शादीशुदा प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार



कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदेला होटल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टाफ ने कमरे का दरवाज़ा खोलकर अंदर 20 वर्षीय युवती का शव देखा। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम संबंधों में तनाव का निकला, जिसमें शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और होटल से फरार हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मरकीडीह निवासी संध्या दास और उसके गांव का ही रहने वाला राकेश मानिकपुरी गुरुवार को शादी समारोह में जाने का बहाना बनाकर कोरबा पहुंचे थे और होटल के कमरा नंबर 207 में ठहरे थे। राकेश पहले से विवाहित है और दो बच्चों का पिता भी है।

रात के समय दोनों के बीच शादी को लेकर बहस बढ़ गई। बताया जा रहा है कि संध्या, राकेश पर शादी के लिए जोर दे रही थी, जबकि राकेश अपनी पारिवारिक स्थिति के कारण इससे तनाव में था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में राकेश ने संध्या का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और देर रात होटल से चुपचाप निकलकर जांजगीर-चांपा भाग गया।

अगली सुबह जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल कर्मियों ने दरवाज़ा खोला, जहां बिस्तर पर युवती की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की।

कोतवाली पुलिस ने मरकीडीह में दबिश देकर आरोपी राकेश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि प्रेमिका के लगातार शादी के दबाव से वह परेशान था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !