नरहरपुर..तेंदुआ शिकारकांड का खुलासा..वन विभाग की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

0

 

नरहरपुर..तेंदुआ शिकारकांड का खुलासा..वन विभाग की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार


            सरोना सवांददाता डा.बलराम सिंह साहू 

कांकेर। नरहरपुर परिक्षेत्र के देवी नवांगांव में तेंदुए के शिकार प्रकरण में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 4 दिसंबर को कुएं से बरामद हुए नर तेंदुए के कटे चारों पैर और संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मौत के बाद वन विभाग ने त्वरित जांच शुरू की थी। शुरुआती हालात से ही यह साफ था कि मामला अवैध शिकार और अंग तस्करी से जुड़ा है।

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जगलदेव मंडावी और वन संरक्षक राजेश कुमार चंदेल की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश और तकनीकी जांच के बाद आज 6 दिसंबर को विभाग ने चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शखुदन पिता नारायण (51), श्रवण पिता महेंद्र (19), छबिलाल पिता बुदराम (35) और बुदराम पिता अमरसिंह (71) शामिल हैं।

छापामार कार्रवाई में आरोपियों के पास से तेंदुए के कटे चार पैर (नाखून सहित), कुल्हाड़ी, रस्सी और अन्य शिकार सामग्री बरामद की गई है। पूरा प्रकरण वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

जांच के दौरान ग्राम कोटवार, पटेल और स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग अहम रहा। वन मंत्री कश्यप ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और अवैध शिकार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !