धमतरी में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला

0

 

धमतरी में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला


उत्तम साहू 

धमतरी। जिले से आवारा कुत्तों के आतंक की एक गंभीर घटना सामने आई है। पोटीयाडीह गांव में घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रियांशी साहू अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया।


घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इस ओर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !