विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारी प्रारंभ

0


विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारी प्रारंभ

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित विभागों को तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश



उत्तम साहू 

धमतरी, 20 दिसंबर 2025 युवाओं एवं विद्यालयीन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में अब विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।


धमतरी जिले के अंतर्गत धमतरी, कुरूद एवं नगरी—तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। धमतरी एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जबकि नगरी विधानसभा क्षेत्र कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सम्मिलित है। संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी एवं टीमें विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव की तिथि लोकसभा सांसद से चर्चा उपरांत निर्धारित की जाएगी।

आयोजन को सफल बनाने हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिए हैं।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !