प्रथम दिवस 93 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

0

 


प्रथम दिवस 93 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

 


                   उत्तम साहू धमतरी, 21 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय धमतरी से किया गया। अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एल. कौशिक एवं सिविल सर्जन डॉ. ए. के. टोण्डर द्वारा नन्हे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की गई।

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस जिले में प्रातः 7 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया गया। इस दौरान टीकाकरण बूथों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं कुछ विद्यालयों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके साथ ही जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रांजिट दलों द्वारा आवागमन करने वाले हितग्राही बच्चों को भी पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।

प्रथम दिवस जिले में कुल 1 लाख 3 हजार 112 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 93 प्रतिशत है। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार गुजरा विकासखंड में 23 हजार 817, नगरी में 22 हजार 704, कुरूद में 27 हजार 908, मगरलोड में 15 हजार 540 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र में 13 हजार 143 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।

अभियान के सफल संचालन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, मितानिनों, पंचायत सदस्यों तथा कोटवारों की सक्रिय सहभागिता रही। पोलियो ड्रॉप पिलाए गए बच्चों के बाएं हाथ की छोटी उंगली पर इंडेलिबल मार्कर पेन से पहचान चिन्ह भी लगाया गया।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एल. कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. ए. के. टोण्डर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे. पी. दीवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. रवि किरण सिंदे, अस्पताल सलाहकार श्री गिरीश कुमार कश्यप, मेट्रन पार्वती नेताम सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !