नगरी..ध्रुव गोंड़ समाज की महिला प्रभाग ने कराया आदर्श विवाह, सहानुभूति और सामाजिक एकता की अनोखी मिसाल

0


नगरी..ध्रुव गोंड़ समाज की महिला प्रभाग ने कराया आदर्श विवाह, सहानुभूति और सामाजिक एकता की अनोखी मिसाल



उत्तम साहू 

नगरीनगर पंचायत नगरी में सामाजिक सद्भाव और मानवीयता की अनोखी मिसाल पेश करते हुए ध्रुव गोंड़ समाज की महिला प्रभाग ने एक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया। चुरियारा पारा की रहने वाली लक्ष्मी, जिसे बचपन में माता-पिता विधवा और वृद्ध नानी के पास छोड़कर चले गए थे, कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ी। नानी के सहयोग से पले-बढ़ी लक्ष्मी वर्तमान में अपने जीजा-दीदी के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन कर रही थी।



इसी बीच ग्राम भैंसामुड़ा के युवक जलाधार नेताम अपनी रिश्तेदारों के साथ विवाह योग्य लड़की की तलाश में समाज के तहसील महासचिव नरेश छेदैहा के निवास पहुंचे। वहीं लक्ष्मी की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद लड़की को देखने का निर्णय लिया गया और पहली ही नज़र में दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया।

लड़की की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति को देखते हुए ध्रुव गोंड़ समाज की महिला प्रभाग ने आदर्श विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे लड़का पक्ष ने तत्काल सहर्ष स्वीकार कर लिया। समाज के सभा भवन में परंपरागत विधि-विधान के बीच श्री बुढ़ा देव को साक्षी मानकर दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। समाज की महिलाओं ने लक्ष्मी को अपनी बेटी की तरह विदा कर भावनात्मक माहौल बना दिया।

महिला प्रभाग की इस पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है, क्योंकि इससे अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाते हुए समाज में सहानुभूति, सहयोग और आदर्श विवाह की संस्कृति को बढ़ावा मिला है।

कार्यक्रम में समाज के तहसील महासचिव नरेश छेदैहा, सर्वाराकार सदस्य विष्णु भास्कर, भैंसामुड़ा क्षेत्र के अध्यक्ष रामजी मरकाम, पूर्व उपक्षेत्रीय अध्यक्ष बलीराम नेताम, लखन लाल नेताम, पांगर प्रमुख खिरभान नेताम, उदय नेताम, रवि ठाकुर, दशरथ मरकाम, खिलेश कुंजाम, गोदावरी छेदैहा, माधुरी ध्रुव, सावित्री छेदैहा, मानकी नेताम, सतरूपा कुंजाम, आशा ठाकुर, उषा कुंजाम, कुसली कुंजाम, सिरमोतीन छेदैहा, शांति नेताम, कलेंद्री नेताम, सावित्री नेताम, पुनीता नेताम सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !