सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझी : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0

 

सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझी : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार




कोंडागांव /विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के चनाभर्री जंगल में दो दिन पहले मिली सिरकटी लाश के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कोंडागांव पुलिस ने कर दिया है। मृतक की पहचान बाड़ागांव निवासी लच्छिन्दर पांडेय के रूप में हुई, जबकि हत्या के आरोपी श्यामलाल नेताम (26 वर्ष) निवासी कुरूभाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का सिर, वारदात में प्रयुक्त टंगीया सहित अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

6 दिसंबर को जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का सिरकटा शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। सिर गायब होने से शव की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती था, परंतु कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने जांच को तेजी से आगे बढ़ाया।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक को 3 दिसंबर को विश्रामपुरी बाजार में आखिरी बार देखा गया था। उसी दिन मृतक का आरोपी श्यामलाल से विवाद होने की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने श्यामलाल को पूछताछ के लिए तलब किया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि मृतक से पुरानी रंजिश के कारण उसने पहले उसे मोटरसाइकिल में बैठाया और फिर चनाभर्री जंगल के सुनसान इलाके में ले गया। वहां टंगीया से एक के बाद एक 17 वार कर उसकी हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए सिर को धड़ से अलग किया। बाद में सिर को कुरूभाठ तालाब के पास छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिर, हथियार और अन्य साक्ष्य जब्त किए तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !