माध्यमिक शाला चेंमेंदा में पदोन्नति सम्मान समारोह, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न

0

 

माध्यमिक शाला चेंमेंदा में पदोन्नति सम्मान समारोह, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न



उत्तम साहू 

नगरी/ शासकीय माध्यमिक शाला चेंमेंदा में सोमवार को एक भावनात्मक व प्रेरणादायी माहौल के बीच पदोन्नति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में पदस्थ श्रीमती जलवती नागेश को प्रधान पाठक पद पर माध्यमिक शाला आमागांव (विकासखण्ड गरियाबंद) तथा स्कंध ध्रुव को प्रधान पाठक पद पर माध्यमिक शाला पेंड्रा (विकासखण्ड छुरा) में पदस्थापना के अवसर पर शाला परिवार ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। दोनों शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में विद्यालय के नवपदस्थ प्रधानपाठक देवेन्द्र कुमार साहू का भी शाला परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया गया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य महेश्वर जयसिंधु ने पदोन्नत शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि दायित्वों को और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने का अवसर है।
सेवानिवृत्त प्राचार्य नारद राम ध्रुव ने भी शिक्षकों को शाला विकास, अनुशासन और छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी।

समारोह में प्रमुख रूप से संकुल समन्वयक कामेश्वर साहू, उपसरपंच जागेश्वर नेताम, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धरम नेताम, भगतराम पटेल, हीरा सिंह मरकाम, द्रौपदी यादव, ललित साहू, हेमपुष्पा साहू, मनमोहन मरकाम, पवन साहू, बीरबल नागेश, रमलू निषाद, लोकेश मरकाम, रमेश कुमार, शांति बाई, वेदबती, ओम बाई, रामेश्वरी बाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम पूरे दिन विद्यालय परिसर को उत्साह, सम्मान और आपसी सौहार्द से भरता रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !