सेमरा बी हत्याकांड का दो फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, अब तक सभी आरोपी जेल भेजे गए

0

 

सेमरा बी हत्याकांड का दो फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, अब तक सभी पांच आरोपीयों को जेल भेजे गए


उत्तम साहू 

धमतरी दिनांक 17 दिसंबर 2025 ग्राम सेमरा बी में दस दिन पूर्व हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में धमतरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना कुरूद पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया गया है।

घटना का संक्षेप
07 दिसंबर की रात करीब 10 बजे ग्राम सेमरा बी में तालाब किनारे हो रही गाली-गलौज का विरोध करना 23 वर्षीय रोहित कुमार नाग को भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप और चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिजनों को एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

गंभीर रूप से घायल रोहित नाग को उपचार हेतु धमतरी के किशन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 08 दिसंबर की रात उसकी मौत हो गई।

कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के बाद जांच में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए।

अब तक की गिरफ्तारी
पुलिस पहले ही तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चुकी थी। फरार चल रहे दो आरोपियों—मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा (24 वर्ष) सत्यम साहू (19 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार प्रकरण में कुल पांच आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

पुलिस का संदेश
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस गिरफ्तारी के साथ सेमरा बी हत्याकांड पर पुलिस ने पूर्ण विराम लगा दिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !