गुरु घासीदास जयंती पर भव्य राम नाम लेखन महायज्ञ का शुभारंभ

0

 


गुरु घासीदास जयंती पर भव्य राम नाम लेखन महायज्ञ का शुभारंभ



        पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

पाली। कोरबा जिले के सनातन हिन्दू समाज द्वारा मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले महान संत, समाज सुधारक एवं सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य राम नाम लेखन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक महायज्ञ के अंतर्गत तीन अरब तैंतीस करोड़ राम नाम लेखन का विराट लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पाली विकासखंड को 14 मंडलों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक मंडल की जिम्मेदारी सनातन हिन्दू समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

महायज्ञ को सफल बनाने हेतु गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा राम नाम लेखन की पुस्तिकाएं उत्साहपूर्वक ग्रहण की जा रही हैं, जिससे घर-घर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हो रहा है।

राम नाम लेखन महायज्ञ का शुभारंभ गुरु घासीदास जी के जन्मदिवस से किया जाएगा, जो 24 दिसंबर तक निरंतर चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से राम नाम लेखन कर आध्यात्मिक साधना करेंगे।

महायज्ञ का समापन 25 दिसंबर को भव्य राम नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं राम खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। राम नाम लेखन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों एवं एकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो चुका है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता की संभावना जताई जा रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !