ग्राम छिपली के चंद्रभान साहू को आबकारी उपनिरीक्षक बनने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

0

 ग्राम छिपली के चंद्रभान साहू को आबकारी उपनिरीक्षक बनने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई


उत्तम साहू 

नगरी। नगर से लगे ग्राम छिपली के किसान परिवार से आने वाले चंद्रभान साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा में 111वीं रैंक हासिल कर आबकारी उपनिरीक्षक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


बधाई देने वालों में जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, पूर्व सरपंच संत नेताम, त्रिभुवन बिसेन, साहू समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टिकेश साहू, शिक्षक ओमप्रकाश देव, क्रिकेट क्लब अध्यक्ष अरुण पटेल तथा धर्मेन्द्र सेन प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने चंद्रभान की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर चंद्रभान साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता—किसान हरिश्चन्द्र साहू और साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की सचिव ईश्वरी साहू—को दिया। वहीं उनकी धर्मपत्नी पूजा साहू और बहन साधना साहू ने भी सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !