वार्डवासियों ने स्व. बृजलाल सार्वा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम हेतु दी सहयोग राशि

0


वार्डवासियों ने स्व. बृजलाल सार्वा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम हेतु दी सहयोग राशि



उत्तम साहू 

नगरी/सिहावा। नगरी नगर के लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित नागरिक, पेंशनर्स समाज और साहू समाज के सक्रिय सदस्य, धर्म एवं समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहे सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. बृजलाल सार्वा का 4 दिसंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

नगर की परंपरा अनुसार वार्ड क्रमांक 13 के निवासियों द्वारा स्व. सार्वा के अंतिम संस्कार एवं अन्य कार्यक्रम हेतु सहयोग राशि तथा चावल एकत्रित कर सम्मानपूर्वक उनके परिजनों को सौंपा गया।

इस अवसर पर अघनू पटेल, ओमप्रकाश पटेल, प्रकाश साहू, एस.पी. ग्वाले, यतींद्र साहू, इंदरमल निर्मलकर सहित वार्ड के अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !