शा.उ.मा. विद्यालय दुगली के कई खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन
उत्तम साहू
नगरी/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर इन खिलाड़ियों ने विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विवरण
श्रेणी: स्वैच्छिक बालक/बालिका – 19 वर्ष स्थान: इंदौर (मध्यप्रदेश) तिथि: 11 से 13 दिसंबर 2025
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पूर्व 07 से 09 दिसंबर 2025 तक रायपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
कैम्प पूर्ण होने पर 09 दिसंबर की शाम को चयनित टीम इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी।
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी
सोमेश्वर, नवीन कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार, चंद्रमणी, सुनीता, लक्ष्मी,
खिलाड़ियों की इस विशिष्ट उपलब्धि में व्यायाम शिक्षक श्री केशव कुमार जलक्षत्री का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास, प्रेरणा, अनुशासन और उचित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरा।
विद्यालय में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के कारण ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे हैं।
बधाई एवं शुभकामनाएँ
विद्यालय प्राचार्य श्री ललित कुमार सोम, समस्त शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों तथा व्यायाम शिक्षक श्री जलक्षत्री को हार्दिक बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर —
- जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल
- सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शकीला देवदास
- विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के.आर. साहू
- विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी श्री खेमराज साहू
- वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक थॉमस पॉल
- खोमन सिंह सहारे
- अशोक कुमार गजबल्ला
- तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बंशी लाल सोरी
ने भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

