नगरी नगर पंचायत द्वारा दो परिवारों को दी श्रद्धांजलि सहायता
उत्तम साहू
नगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 में दो शोकाकुल परिवारों को शासन की राष्ट्रीय परिवार सहायता/श्रद्धांजलि योजना के तहत ₹2000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। श्री डिगेश निर्मलकर के निधन पर उनके पिता श्री तुकाराम निर्मलकर तथा 8 वर्षीय बालक टायांशु साहू के आकस्मिक निधन पर उनके पिता श्री ओमप्रकाश साहू को यह राशि दी गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा, वार्ड पार्षद श्रीमती जयन्ती टुकेश्वरी साहू सहित प्रतिनिधियों ने परिवारों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नगर पंचायत ने भरोसा दिलाया कि भविष्य की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी परिवारों तक पहुँचाया जाएगा।

