कर्णेश्वर मेला महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री से मिला ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल

0

 


कर्णेश्वर मेला महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री से मिला ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल

1 से 5 फरवरी तक होगा पाँच दिवसीय भव्य आयोजन


उत्तम साहू 

नगरीछत्तीसगढ़ की जीवनरेखा महानदी के उद्गम स्थल सिहावा स्थित ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम में आयोजित होने वाले कर्णेश्वर मेला महोत्सव को लेकर कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को मेला महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्ण द्वारा निर्मित पाँच मंदिरों का यह प्राचीन समूह कर्णेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर पाँच दिवसीय भव्य मेला महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। पूर्णिमा के दिन शाही स्नान होता है, जबकि दूसरे दिन फूल मड़ाई में अंचल, उड़ीसा और बस्तर क्षेत्र के देवी-देवताओं की भव्य परिक्रमा आकर्षण का केंद्र रहती है।

भेंट के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस ने कर्णेश्वर धाम में आवश्यक विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें मेला महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया।

साथ ही 5 फरवरी से 13 फरवरी तक कर्णेश्वर धाम परिसर में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के लिए कथावाचक गिरि बापू के मुखारविंद से कथा आयोजन का निमंत्रण भी दिया गया। इस अवसर पर मुकेश बाबा द्वारा मुख्यमंत्री को विधिवत् नारियल भेंट कर आमंत्रण सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत सदस्य टी.आर. कंवर, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सचिव भरत निर्मलकर, ट्रस्टी कमल डागा, रोहित साहू (मगरलोड), नारायण दास वैष्णव एवं कुलेश साहू शामिल रहे।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !