पूज्य गुरु घासीदास जयंती महोत्सव पर ग्राम छिपली में राज्य स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

 

पूज्य गुरु घासीदास जयंती महोत्सव पर ग्राम छिपली में राज्य स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ



उत्तम साहू 

नगरी/छिपली- संत शिरोमणि पूज्य गुरु घासीदास जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम छिपली में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का उद्घाटन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहावा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री श्रवण मरकाम ने की।



इस अवसर पर सतनाम युवा सेना के अध्यक्ष श्री दिनेश बंजारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू, सरपंच श्रीमती लिकेश्वरी पोटाई, जनपद सदस्य श्री प्रमोद कुंजाम, जनपद सदस्य मगरलोड श्री दुर्गेश, नंदनी साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति श्रीमती मीना बंजारे, उपसरपंच श्री घेवर साहू, श्री विनोद साहू सहित ग्राम प्रमुखगण, ग्राम पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आयोजन समिति की ओर से रुस्तम नवरंग, मुकेश लहरे, अज्जू ख्वास, सूरज लहरे, योनिस कुर्रे, पिंटू सेवई, आदित्य लोकेश टंडन, अमृत सेवई, लिखिल बंजारे, देवा कौर, विनोद नवरंग, विकास भारती, भोज नवरंग, संतु चतुर्वेदी, लक्की सेवई, विक्की निराला, नीलकमल काशरे, योगेंद्र टंडन सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सफल रूपरेखा तैयार की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री श्रवण मरकाम ने कहा कि पूज्य गुरु घासीदास जी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को समरसता, समानता और सद्भाव की दिशा में प्रेरित करता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से युवाओं को अपनी कला प्रदर्शन का मंच मिलता है और सामाजिक एकता सुदृढ़ होती है।

सतनाम युवा सेना के अध्यक्ष श्री दिनेश बंजारे ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और युवा पीढ़ी को रचनात्मक दिशा प्रदान करती हैं।

राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ रही और पूरे ग्राम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सतनाम सेना के युवा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !