कांकेर में महाबंद के दौरान धार्मिक विवाद, धर्मांतरित महिला का घर क्षतिग्रस्त
कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। उसेली गांव में रहने वाली राम बाई तारम के घर को गांव वालों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। राम बाई पिछले 5–6 वर्षों से ईसाई धर्म अपना रही हैं।
पीड़िता का कहना है कि बीमारी के इलाज के दौरान उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था और अब वे दोबारा हिंदू धर्म में लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी बात को लेकर गांव में नाराजगी फैल गई, जो बाद में विरोध और तोड़फोड़ में बदल गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा महिला का विरोध किया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

