नगरी..शिव मंदिर में पहुंचा 'भालू भक्त', शिवलिंग के पास डिब्बा खोलने की कोशिश का वीडियो वायरल

0

नगरी..शिव मंदिर में पहुंचा 'भालू भक्त', शिवलिंग के पास डिब्बा खोलने की कोशिश का वीडियो वायरल



            उत्तम साहू,नगरी/ 25 दिसंबर 2025

धमतरी जिले के सिहावा-नगरी वनांचल क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। देवपुर स्थित शासकीय जेडी कॉलोनी के नवनिर्मित शिव मंदिर में आज तड़के एक भालू के पहुंचने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह 4:30 बजे की 'विशेष दस्तक'

यह पूरी घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे की है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक भालू मंदिर की रेलिंग फांदकर सीधे शिवलिंग के पास जा पहुँचा। वहां उसने शिवलिंग के पास रखे एक डिब्बे के ढक्कन को खोलने का भरपूर प्रयास किया। जब वह इसमें कामयाब नहीं हुआ, तो चुपचाप वापस लौट गया।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के अलग-अलग मत हैं:

 आस्था: कॉलोनीवासियों, जिन्होंने 4-5 महीने पहले ही आपसी सहयोग से इस मंदिर की स्थापना की है, इसे श्रद्धा की दृष्टि से देख रहे हैं।

तर्क: वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वहां तेल का डिब्बा रखा हुआ था, जिसकी गंध से आकर्षित होकर भालू भोजन-पानी की तलाश में वहां पहुंचा होगा।

दहशत में जेडी कॉलोनी के रहवासी

यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में जंगली जानवर देखे गए हों। पहाड़ी के नीचे बसी इस कॉलोनी में:

  कुछ दिन पूर्व भी भालू देखा गया था। इससे पहले इलाके में तेंदुए की मौजूदगी भी दर्ज की जा चुकी है।

वन विभाग की अपील

क्षेत्र में तेंदुआ और भालू जैसे वन्यप्राणियों के अनुकूल रहवास होने के कारण वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सतर्क रहने की अपील की है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !