जिले में 10 से 24 जनवरी 2026 तक होगी आर्मी भर्ती रैली

0


जिले में 10 से 24 जनवरी 2026 तक होगी आर्मी भर्ती रैली

जिला प्रशासन ने की बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रुकने की निःशुल्क व्यवस्था


उत्तम साहू 

धमतरी, 09 जनवरी 2026/ संचालक, आर्मी भर्ती रैली एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमा तालाब, धमतरी में किया जा रहा है। इस आर्मी भर्ती रैली में संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 8,999 अभ्यर्थी भाग लेंगे। रैली के दौरान सामान्य अग्निवीर एवं तकनीकी अग्निवीर पदों के लिए अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सीय परीक्षण संपन्न कराया जाएगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर भर्ती रैली के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत रैन बसेरा जिला अस्पताल परिसर, सोनकर भवन रामबाग, राखेचा भवन तथा साल्हेवार पारा, धमतरी में अभ्यर्थियों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिला प्रशासन एवं आर्मी भर्ती रैली के अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने रैली एडमिट कार्ड में उल्लेखित तिथि एवं समय के अनुसार निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों एवं सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !