महानदी अकादमी सिहावा के छात्र कृष चंदन का सीएससीएस अंडर-14 छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में चयन

0

 

महानदी अकादमी सिहावा के छात्र कृष चंदन का सीएससीएस अंडर-14 छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में चयन



उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी। महानदी अकादमी सिहावा के प्रतिभाशाली छात्र कृष चंदन ने क्रिकेट के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। कृष चंदन का चयन सीएससीएस (CSCS) पुरुष अंडर-14 छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। वे धमतरी जिले से चयनित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

कृष चंदन, पिता आशुतोष चंदन, ग्राम नवागांव (बेलरगांव), तहसील नगरी, जिला धमतरी के निवासी हैं। वर्तमान में वे कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं और महानदी अकादमी सिहावा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कृष ने यह मुकाम कई वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर हासिल किया है।

उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता श्री आशुतोष चंदन एवं श्रीमती डिंपल चंदन, साथ ही उनके नाना श्री नरोत्तम लाल साहू का विशेष आशीर्वाद और सहयोग रहा है। इसके अतिरिक्त उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा देने में राधेलाल निषाद, युगल साहू, दुष्यंत साहू, तथा डीजेसीएस धमतरी के जॉइंट सेक्रेटरी श्री शकूस गुप्ता, श्री अजय बाबर, अनुप्रिया मैम एवं धमतरी जिला क्रिकेट संघ के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कृष चंदन के चयन से न केवल उनके परिवार में, बल्कि महानदी अकादमी सिहावा और पूरे धमतरी जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !