सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने दी क्षेत्र वासियों को मकर संक्रांति की बधाई
उत्तम साहू
नगरी–सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम जी की ओर से समस्त विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है की यह पावन पर्व सूर्यदेव के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में नई दिशा, नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
आप सभी के सहयोग और विश्वास के साथ नगरी–सिहावा विधानसभा को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ—मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ

