चित्रोत्पल्ला साहित्य परिषद नगरी सिहावा की बैठक 25 जनवरी को

0

 


चित्रोत्पल्ला साहित्य परिषद नगरी सिहावा की बैठक 25 जनवरी को

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील 


उत्तम साहू 

नगरी सिहावा अंचल की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था चित्रोत्पल्ला साहित्य परिषद, नगरी सिहावा की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 25 जनवरी को आयोजित की जा रही है। यह बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइन पारा, वार्ड क्रमांक 10 स्थित श्रीराम नवयुवक परिषद रामायण मंडली भवन में संपन्न होगी।



बैठक में परिषद के नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा, साथ ही संस्था की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर नगरी सिहावा अंचल के साहित्य प्रेमी, कवि, लेखक, साहित्यकार एवं कलाकारों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।


परिषद के कोषाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य तुलसी राम साहू ने अंचल के समस्त साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !