सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 06 आरोपी गिरफ्तार
तस्करी कर उड़ीसा ले जाए जा रहे थे पुलिस की सख्ती से 16 गौवंश सुरक्षित,
उत्तम साहू
नगरी- धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस ने अवैध गौ-तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति गौवंश की अवैध तस्करी कर उन्हें उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।
क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे थे गौवंश
मौके पर पुलिस ने पाया कि 06 आरोपी 10 नग गाय, 04 नग बछड़ा एवं 02 नग बछिया को रस्सियों से बांधकर, बिना दाना-पानी के, डंडों से मारते हुए जबरन हांककर उड़ीसा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपियों से पूछताछ की गई।
कोई वैध दस्तावेज नहीं, उड़ीसा में बेचने की थी योजना
आरोपियों के पास गौवंश की खरीदी-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पशुओं को रायघर (उड़ीसा) के पशु बाजार में विक्रय करने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।
मोटरसाइकिल भी जप्त
घटना के दौरान आरोपी सुकनाथ सतनामी द्वारा प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक OD-24-L-3202 को भी पुलिस ने जप्त किया है।
कानूनी कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
गौवंश के साथ की गई क्रूरता एवं अवैध परिवहन को गंभीर अपराध मानते हुए थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 06/26 के तहत धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सभी 06 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- उष्तम मधुमंखी (23), निवासी ढोरापारा रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
- सुकनाथ चतुर्वेदी (30), निवासी ढोरापारा रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
- सुरज बघेल (20), निवासी ढोरापारा रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
- लोकेश्वर सोनबेर (23), निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी
- विजय सेवई (30), निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी
- कृष्णा सेवई (54), निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर गौ-तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


