सेना भर्ती रैली में युवाओं का जोश चरम पर, 587 में से 398 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण की

0

 

धमतरी..सेना भर्ती रैली में युवाओं का जोश चरम पर, 587 में से 398 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण की 



उत्तम साहू 

धमतरी, 12 जनवरी 2026। जिला धमतरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान युवाओं में देश सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती रैली के तीसरे दिन बालोद जिले के कुल 587 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 398 अभ्यर्थियों ने दौड़ की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। दौड़ परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सीय परीक्षण की आगामी प्रक्रियाओं में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह, जुनून और जज्बा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। भर्ती रैली का संचालन जिला प्रशासन धमतरी एवं सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से किया जा रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के जालसाजों, दलालों या बिचौलियों के झांसे में न आएं तथा भर्ती से संबंधित सही और प्रामाणिक जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !