बस्तर को मिलेगा राष्ट्रपति का सान्निध्य, 7 फरवरी को आएंगी द्रौपदी मुर्मू

0

 

बस्तर को मिलेगा राष्ट्रपति का सान्निध्य, 7 फरवरी को आएंगी द्रौपदी मुर्मू



जगदलपुर एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर के दौरे पर पहुंचेंगी। वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।

इस दौरे के साथ द्रौपदी मुर्मू बस्तर आने वाली पांचवीं राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले करीब आठ साल पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दंतेवाड़ा के दौरे पर बस्तर आए थे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जगदलपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। लालबाग मैदान को भव्य रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। बस्तर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, पार्किंग और VVIP मूवमेंट के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर के लिए राष्ट्रपति का यह दौरा सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले भी जब-जब राष्ट्रपतियों ने बस्तर की धरती पर कदम रखा है, तब-तब इस अंचल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

7 फरवरी को एक बार फिर बस्तर, देश की नजरों में होगा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !