नगरी वनांचल में एकल विद्यालय वन यात्रा का हुआ आयोजन
छग के उद्योगपति, शहरी समाजसेवी हुए शामिल
उत्तम साहू
नगरी- वन बंधु परिषद, फ्रेंड्स ऑफ ट्रायवल्स समिति रायपुर चैप्टर द्वारा नगरी सिहावा वनांचल के एकल विद्यालय गांव भीरागांव में एवं महानदी दर्शन वन यात्रा का आयोजन किया गया। ऐसा बहुत कम ही होता है कि संपन्न शहरी समाज सुदूर वनांचलों में रहने वाले अपने वानप्रस्थी पूर्वजों के वंशजों से मिलने उनके घर जाते हों। युगदृष्टा स्वामी विवेकानंद जी के भारतीय समाज को स्पष्ट संदेश कि अगर बच्चे अध्ययन हेतु विद्यालयों तक नहीं पहुंच सकते तो विद्यालयों एवं शिक्षकों को उन तक पहुंचना होगा । इसी बात को चरितार्थ करता यह संगठन सब के सहयोग से ही यह कार्य कर पा रहा है । यात्रा का प्रथम विश्राम बजरंग चौक नगरी में हुआ जहां एकल संच नगरी के साथियों ने छत्तीसगढ़ के कौने-कौने से पहुंचे सेवाभावी वन यात्रियों का स्वागत पुष्पवर्षा व तिलक लगा कर किया ।
वनयात्रा मुख्य अतिथि उद्योगपति मा. विरेन्द गोयल रायपुर, प्रकल्प सह प्रभारी दीपक भीमसरिया, दिव्यम अग्रवाल अध्यक्ष युवा समिति, अमित अग्रवाल सहसचिव, चंदन जैन सचिव. उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, तरुण -मीना अग्रवाल, पूजा जैन, जानकी गुप्ता धमतरी अक्ष्यक्ष, पूनम खंडेलवाल, बृजेश खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, युवा उद्यमी गोविन्द, कबीर चंद्राकर, रुचि, गौरव अग्रवाल, सोमिल खंडेलवाल व सदस्यों द्वारा एकल विद्यालय के विद्यार्थियों एवं ग्राम समिति के सदस्यों को अनेक विभिन्न उपहार प्रदान किया गया।
एकल विद्यालय संच नगरी के ग्राम स्वराज प्रभारी महेंद्र नेताम, आरपी साहू व तुलसी साहू ने बताया कि एकल विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित बाल आनंद मेला, योग, श्लोक, नृत्य नाटिका, रेला पाटा के साथ संस्कार शिक्षा ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की कला इस बात को चरितार्थ कर रही थी कि संसाधन का अभाव प्रतिभा के आड़े नहीं आ सकता। सभी वनयात्री बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ी और आदिवासी नृत्य रेला पाटा पर झूम कर थिरके।
वन यात्रा को सफल बनाने नगरी एकल संच के अध्यक्ष प्रयाग बिसेन, डा. जीआर देवांगन, मोतीलाल दिवाकर, रविशंकर दुबे, दिनेश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन, प्रेमलता नागवंशी, एकता साहू, लक्ष्मी ठाकरे, चेलेश्वरी साहू, ओशीन नेताम, करण मरावी भाग (अभियान प्रमुख) गुलाब सिंह पटेल भाग गतिविधि प्रमुख, आरोग्य प्रकल्प से शैलेन्द्र पैकरा, ईश्वरी पोयाम , श्रीमती गंगा हीरवानी, नंदनी उइके, संस्कार शिक्षा से प्रेमा ठाकुर, अंचल ब्यास, अनिता मरकाम कांकेर, रताय नेताम, चैन कुमारी, किरण ठाकुर, सुरेन्द्र ध्रुव, गनीराम दीवान, केशव कशयप, रथ प्रभारी सनत कुमार साहू , हीरा नागेश रथ पुजारी, संच प्रभारी भोजलाल सोरी सहित भीरागांव के सियान जवान, शिक्षक, एकल आचार्यजन व संच नगरी के कार्यकर्ता साथ रहे।


