जिले के विकास को नई रफ्तार : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने एक दर्जन से अधिक स्थलों का किया निरीक्षण

0


जिले के विकास को नई रफ्तार : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने एक दर्जन से अधिक स्थलों का किया निरीक्षण

यातायात, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं पर्यटन विकास पर विशेष फोकस



उत्तम साहू 

धमतरी, 07 जनवरी 2026 धमतरी जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने कलेक्टोरेट स्थित कम्पोजिट भवन, जनपद पंचायत के समीप गर्ल्स कॉलेज, रत्नाबांधा, रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैण्ड, अर्जुनी स्थित निर्माणाधीन नया बस स्टैण्ड, कोलियारी, करेठा तथा रूद्रेश्वर मंदिर सहित एक दर्जन से अधिक स्थलों का निरीक्षण किया।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के प्रारंभ होने के बाद यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन से आमदी तक सड़क निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर उच्च कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रैक स्थल से एक्जिट प्वाइंट को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बस स्टैण्ड विकास पर विशेष ध्यान
कलेक्टर ने पुराने बस स्टैण्ड का निरीक्षण करते हुए दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वहीं अर्जुनी स्थित निर्माणाधीन नए बस स्टैण्ड में प्रस्तावित व्यावसायिक परिसर के स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने नए बस स्टैण्ड से रेलवे स्टेशन तक पहुंच मार्ग के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पर्यटन विकास हेतु रूद्रेश्वर में सौंदर्यीकरण
रूद्रेश्वर मंदिर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने घाट के किनारे पीचिंग कार्य, गार्डन निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि जिले का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !