लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव

0

 

लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव



उत्तम साहू 

धमतरी, 22 जनवरी 2026। धमतरी जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने लापरवाही बरतने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के दो प्राचार्यों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का प्रस्ताव भेजा है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्री मिश्रा ने 13 जनवरी को विकासखंड कुरूद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा बी तथा विकासखंड धमतरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाती का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम अत्यंत निराशाजनक पाए गए। इसके साथ ही संबंधित प्राचार्य विद्यार्थियों के वास्तविक शैक्षणिक परिणामों की संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके।



निरीक्षण में यह भी सामने आया कि आगामी वार्षिक परीक्षा, विशेषकर बोर्ड परीक्षाओं (कक्षा 10वीं एवं 12वीं) की तैयारियां मानक स्तर के अनुरूप नहीं हैं। इन गंभीर कमियों को देखते हुए कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा बी की प्राचार्य श्रीमती अंजना दुबे तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाती के प्राचार्य श्री चैनदास रात्रे की एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का प्रस्ताव संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर को प्रेषित किया है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और शिक्षकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !