हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने कौशल श्रीवास, कार्यकर्ताओं में उत्साह
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिर्पोट
हरदीबाजार। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कौशल श्रीवास को सौंपी गई है। कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची में जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कौशल श्रीवास लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद कौशल श्रीवास ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
हरदीबाजार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि कौशल श्रीवास के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और सशक्त होगी।

