रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, जांच के घेरे में जेल प्रशासन

0

 


रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, जांच के घेरे में जेल प्रशासन



रायपुर। राजधानी की सेंट्रल जेल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक विचाराधीन कैदी की जेल के भीतर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में था।

घटना सेंट्रल जेल के बाड़ी गोल क्षेत्र की बैरक नंबर 5 की बताई जा रही है। जेल प्रशासन के अनुसार, शाम के समय यह घटना सामने आई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँचे।

वहीं, मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई और जेल में सुनील के साथ कथित तौर पर प्रताड़ना की जा रही थी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

यह मामला गंज थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !