कर्णेश्वर मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्रोच्चार के साथ माता कर्मा व हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

0

 कर्णेश्वर मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्रोच्चार के साथ माता कर्मा व हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न



नगरी। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक कर्णेश्वर धाम में वार्षिक कर्णेश्वर मेला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को विधिवत रूप से हो गया। महोत्सव के प्रथम दिवस माता कर्मा एवं हनुमान जी के नव-निर्मित मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

प्रातःकालीन बेला में आचार्य पवन मिश्रा, उपाचार्य गंगेश तिवारी (गंडई), प्रवीण मिश्रा (रायपुर) एवं राकेश चौबे (पदमपुर) के मुखारविंद से पंचांग पूजन एवं वेदी पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु महानदी एवं बालका नदी से पवित्र जल भरकर कर्णेश्वर धाम पहुंचे। वातावरण जयघोष और भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा।



सायंकालीन बेला में माता कर्मा एवं हनुमान जी की मूर्तियों का अन्नाधिवास विधि-विधान से संपन्न किया गया। दूसरे दिन दोनों मंदिरों में कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूर्णाहुति कराई गई।



उल्लेखनीय है कि मंदिर एवं मंडप का निर्माण जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में कराया गया है। वहीं भक्त माता कर्मा की प्रतिमा गिरधारी साहू (साकरा) द्वारा तथा हनुमान जी की प्रतिमा पंडित नारायण प्रसाद की स्मृति में लक्ष्मण प्रसाद पांडेय परिवार, नगरी द्वारा प्रदान की गई है।

शनिवार सायंकाल चित्रोत्पला महानदी एवं कर्णेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेला महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ। परंपरानुसार खम्भेश्वरी माता मंदिर में ध्वज स्थापना की गई।

     सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला

मेला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

1 फरवरी – लोक प्रयाग, राजिम

2 फरवरी – रंग झरोखा, भिलाई

3 फरवरी – स्वरागिनी डांस ग्रुप, रतनपुर

4 फरवरी – रंग छत्तीसा, राजनांदगांव

5 फरवरी – गोल्डन स्टार नाइट, राजिम

इन कार्यक्रमों में लोक कला, नृत्य एवं संगीत की समृद्ध छत्तीसगढ़ी परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।


महोत्सव में संरक्षक कैलास पवार, ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, रवि दुबे, सचिव भरत निर्मलकर, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव दय मोहन पुजारी एवं राम भरोसा साहू सहित वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस, नागेन्द्र शुक्ला, शिव कुमार परिहार, ललित शर्मा, कमल डागा, राम प्रसाद मरकाम, गगन नाहटा, नोहर साहू, छबि ठाकुर, रामलाल नेताम, मोहन पुजारी, योगेश साहू, अमर सिंह पटेल, अंजोर निषाद, रवि भट्ट, दीपक यदु, सचिन भंसाली, महेंद्र कौशल, प्रताप सुरेशा, मिलेश साहू, बबलू गुप्ता, ललित निर्मलकर, ईश्वर जांगड़े, अनिरुद्ध साहू, दुर्गेश साहू, कैलाश प्रजापति, प्रकाश सार्वा, देवेंद्र साहू, हनी कश्यप, नरसिंह मरकाम, मोहन नाहटा, बंटी जैन, होरीलाल पटेल, के.आर. बोरघरिया, टेस्वर ध्रुव, मदन साहू, सन्तु साहू, डोमार मिश्रा, मनोज गुप्ता, प्रेमजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कर्णेश्वर मेला महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !