⭕ सेवानिवृत्ति पर सूर्य नारायण राव, प्रधान पाठक को भावपूर्ण विदाई
⭕ प्राथमिक शाला दलदली अ में सम्मान समारोह आयोजित
उत्तम साहू
नगरी..शासकीय प्राथमिक शाला दलदली अ में प्रधान पाठक सूर्य नारायण राव की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ग्रामवासी, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी. संकुल प्राचार्य महेश्वर सिंह जयसिंधु ने प्रधान पाठक सूर्य नारायण राव को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश्वरी ध्रुव ने उनकी सरलता, समर्पण और कार्यनिष्ठा को सराहा.
सूर्य नारायण राव अपने 42 साल के कार्यकाल को याद कर भावुक हुए. शालेय विद्यार्थियों ने अपने प्रधान पाठक के सेवानिवृत्ति अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के शिक्षक राजकुमार शील ने प्रधान पाठक की मेहनत, ज्ञान और उनके द्वारा दिए गए जीवन के महत्वपूर्ण बातों का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर चित्ररेखा कुंजाम सरपंच, शमारिजवाना खान बीआरपी, कामेश्वर साहू संकुल समन्वयक, देवेंद्र साहू प्रधान पाठक, गणेश ध्रुव प्रधान पाठक, मनमोहन मरकाम शिक्षक, नरेश कोर्राम ग्राम पटेल, मोतीराम गोटा, रजुला बाई, मालती बाई पंच, परसराम ध्रुव उपस्थित रहे.

