कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को भारतीय सर्वेक्षण विभाग का जियोडेटिक एसेट मैप एवं रजिस्टर भेंट

0

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को भारतीय सर्वेक्षण विभाग का जियोडेटिक एसेट मैप एवं रजिस्टर भेंट



उत्तम साहू 

धमतरी, 13 जनवरी 2026। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के उपनिदेशक श्री उपकार पाठक ने आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को जियोडेटिक एसेट मैप एवं जियोडेटिक एसेट रजिस्टर भेंट किया। यह संकलन भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा सर्वेक्षण कार्यों के लिए स्थापित हाई प्रिसिजन बेंचमार्क जीपीएस स्टेशन, सीओआरएस (CORS) स्टेशन, ग्रेविटी स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण जियोडेटिक परिसंपत्तियों पर आधारित है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जियोडेटिक डाटा उपलब्ध होने से जिले में किए जाने वाले सर्वेक्षण कार्यों की गुणवत्ता एवं सटीकता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे जल संसाधन विभाग, सड़क एवं परियोजना विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को तकनीकी रूप से सशक्त सहयोग मिलेगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

बैठक में धमतरी जिले के स्कूलों एवं कॉलेजों में मानचित्रण और सर्वेक्षण शिक्षा को प्रोत्साहित करने, साथ ही जिला प्रशासन में आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों को लागू करने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से विकास कार्यों की योजना, क्रियान्वयन और निगरानी अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी ढंग से की जा सकेगी।

भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इस जियोडेटिक डाटा को जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !