काम के बहाने बुलाकर, महिला से गैंगरेप..तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 काम के बहाने बुलाकर, महिला से गैंगरेप..तीन आरोपी गिरफ्तार 



वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां काम दिलाने का झूठा आश्वासन देकर एक महिला को बुलाया गया और फिर उसे कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को महज 200 रुपये देकर बस में बैठाया और घर भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाकर वाड्रफनगर बुलाया। जैसे ही महिला वहां पहुंची, उसे एक कमरे में ले जाया गया, जहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को कुछ पैसे थमा कर यह कहकर रवाना कर दिया कि वह चुपचाप घर चली जाए। घर पहुंचने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके चलते परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।


चिकित्सकीय जांच के दौरान महिला ने डॉक्टरों को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बताई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !