धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी, 21 जनवरी 2026। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 7,010 रुपये मूल्य की शराब एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पहला मामला: अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी में दबिश दी। मौके पर आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 11 नग देशी प्लेन शराब, 21 नग देशी मसाला शराब तथा एक रेंजर साइकिल जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत 4,480 रुपये बताई गई है।
इस मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रीराम ध्रुव (39 वर्ष), निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी है।

दूसरा मामला: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी धराया
दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गोलू ढाबा के पास, सिहावा रोड धमतरी में दबिश दी। यहां आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 4 बोतल बीयर और 7 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 2,530 रुपये है।
इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी कौशलराव रणसिंह (52 वर्ष), निवासी मराठा पारा, धमतरी है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !