नगरी–सांकरा मार्ग पर बड़ा हादसा धान से लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

0

 


नगरी–सांकरा मार्ग पर बड़ा हादसा धान से लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित



उत्तम साहू 

नगरी। नगरी–सांकरा मुख्य मार्ग पर महानदी के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। उमरगांव धान खरीदी केंद्र से धान लेकर संग्रहण केंद्र भोयना (धमतरी) जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 07 CG 6115 में करीब 720 कट्टा (लगभग 280 क्विंटल) धान लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद ट्रक में रखी धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिनमें से कई बोरियां फट गईं। इससे धान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि महानदी के पास सड़क पर हल्का मोड़ होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था बहाल की। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रक दोपहर करीब 12 बजे उमरगांव से रवाना हुई थी, जिसके कुछ समय बाद यह दुर्घटना हुई।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, वहीं धान के नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !