ग्राम पंचायत रिसगांव में शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न
उत्तम साहू
नगरी/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा के विशेष प्रयासों से मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसगांव, नगरी में 12 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आज दिनांक 8 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत रिसगांव में समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री चंद्र कुमार अग्रावणी की अध्यक्षता में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रीवा प्रसाद, श्री देवदास, श्री संतराम नेताम, श्री पंचम कश्यप, श्री शिवलाल, श्री विक्रम यादव, श्री कपिल कश्यप, श्री विजयनाग, श्री महेशनाग तथा ग्राम रिसगांव हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य श्री महेशनाग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शेड निर्माण से ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। यह निर्माण कार्य ग्राम के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की अपेक्षा जताई।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में उत्साह का वातावरण रहा और सभी ने निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

