रंगोले विद्यालय में खेल का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
संवाददाता ज्ञान शंकर तिवारी
पाली/ पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में विद्यालय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान पाठक श्री एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि माननीय श्री रुपेश कुमार कंवर द्वारा फीता काटकर किया गया।
खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, बोरा दौड़, चम्मच दौड़ एवं फुगड़ी जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किए जाने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकगण श्री सुबन सिंह पैकरा, श्री विजय कुमार सिंह तंवर, श्री विजय देवांगन, श्रीमती अन्नुलता कंवर, श्रीमती ज्योति महंत, श्री संतलाल यादव एवं श्री चरणदास महंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

