पाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने सत्यनारायण पैकरा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0

 

पाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने सत्यनारायण पैकरा, कार्यकर्ताओं में उत्साह



ज्ञान शंकर तिवारी 

पाली। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सत्यनारायण पैकरा को सौंपी गई है। कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा होते ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।

सत्यनारायण पैकरा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद सत्यनारायण पैकरा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

वहीं, पाली क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और सुदृढ़ होगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !